जयपुर से भागलपुर के लिए रेलवे की विशेष सौगात, एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन 

जयपुर से भागलपुर के लिए रेलवे की विशेष सौगात, एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन 

Published On

जयपुर। रेलवे द्वारा त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए जयपुर एवं भागलपुर के मध्य एक तरफा स्पेशल रेलसेवा की एक ट्रिप का संचालन किया जा रहा है। इस स्पेशल रेलसेवा के संचालन से राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं बिहार के यात्रियों को आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09721, जयपुर-भागलपुर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11 नवंबर 2026 को जयपुर से 12:45 बजे रवाना होकर अगले दिन 15:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। 

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव 

यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, खातीपुरा, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज एवं मिर्जापुर होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा,किऊल, अभयपुर, जमालपुर एवं सुल्तानगंज स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

18 डिब्बों की होगी ट्रेन_ 

इस स्पेशल रेलसेवा में 10 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी  एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे। रेलवे द्वारा त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्री भार के सुचारू आवागमन के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts