कोर्ट में गवाही देने आए युवक ने लगाया धमकी का आरोप

कोर्ट में गवाही देने आए युवक ने लगाया धमकी का आरोप

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: न्यायालय में गवाही देने आए युवक ने विपक्षी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती-पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। कांधला थानाक्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी अंकित शर्मा ने कोतवाली पुलिस को शिकायती-पत्र दिया है। बताया कि मंगलवार को वह कैराना कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में गवाही देने आया था। वह न्यायालय परिसर में बैठकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी युवक वहां पहुंचा और धमकी दी कि अगर आज गवाही दी तो तुझे बाहर निकलते ही जान से मार दूंगा। इसके बाद, आरोपी उसे गंदी-गंदी गालियां देते हुए वहां से चला गया। पीड़ित युवक ने आरोपी से जान-माल की रक्षा करने की गुहार लगाई है। साथ ही, आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts