शिक्षा और रोजगार
NIA Vacancy 2026: NIA में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, 22 नवंबर तक करें आवेदन
गणेश विहार में शिक्षिका के घर चोरी, जेवर और 20 हजार रुपये लेकर फरार हुआ चोर
सूने घर से जेवर और 20 हजार रुपये चोरी
Published On
अंबाला, सच कहूँ न्यूज। Ambala News: महेशनगर क्षेत्र के गणेश विहार में सोमवार तड़के एक नकाबपोश चोर ने शिक्षिका संजना के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना के समय संजना अपनी चार साल की बेटी के साथ दिल्ली गई हुई थीं। सुबह करीब सात बजे पड़ोसी वकील अहमद ने फोन कर ताला टूटने की जानकारी दी। अंबाला लौटने पर संजना ने देखा कि सोने का सेट, कानों का सेट, किट्टी सेट, चेन, तीन अंगूठियां, चांदी का सेट, पायल और कड़े गायब थे। पुलिस ने मौके की जांच कर पड़ोस के कैमरों की फुटेज कब्जे में ली। फुटेज के अनुसार, चोर तड़के 3:45 बजे पहुंचा, 3:50 बजे घर में घुसा और 4:15 बजे बैग लेकर बाहर निकला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संजना के अनुसार, घर में सामान समेटते समय एक चाकू भी मिला, जिसे वह चोर का मानती हैं।
Comments