राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल बना चैम्पियन
राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल बना चैम्पियन
खरखौदा, सच कहूँ न्यूज़। Kharkhoda News: रोहतक में आयोजित राज्यस्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि अंडर-14 टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन समिति, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया कोच सुरेन्द्र राठी ने स्वागत किया गया।
प्राचार्या दया दहिया ने बताया कि अंडर-17 टीम के खिलाड़ियों में मोनिक, दीपांशु, तरुण,नितिक, पुष्प, लक्ष्य,पूर्व, आर्यन और योगेश शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, खेल कौशलऔर संघर्षपूर्ण प्रदर्शन केदम पर स्वर्णपदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं, अंडर-14 टीम मेंरिहान, अंशु, चिराग,उज्ज्वल, गुरमीत, कार्तिक, अनुज,अनमोल, देव राठी, मिंटू, भव्या, आशीष, कुणाल, देवव्रत और हर्षित ने शानदारप्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।