अनजान से लिफ्ट लेना पड़ा भारी, लूट की आशंका हुई तो बाईक से लगाई छलांग
अनजान से लिफ्ट लेना पड़ा भारी, लूट की आशंका हुई तो बाईक से लगाई छलांग
शाहाबाद, सच कहूँ ब्यूरो। Shahabad News: शाहाबाद में बाइक सवार ने एक महिला का लिफ्ट देकर बाइक पर बैठा लिया। गांव में पहुंचने पर महिला ने रोकने के लिए कहा तो बाइक रोकने की बजाय स्पीड बढा ली। लूट का अदेंशा पाकर महिला चलती बाइक से ही कूद गई। मामला शाहाबाद के गांव छपरा का है। जहां 55 वर्षीय महिला सुनहेरी देवी ने बताया कि वह शुगर मिल के पास बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान हेलमेट पहना एक युवक बाइक लेकर आया और बोला कि अम्मा गांव में चलेगी क्या? वह उसकी बाइक पर बैठ गई। युवक उसे लेकर गांव की तरफ चल दिया।
गांव के पास पहुंचने पर युवक ने बाइक नहीं रोकी। गांव आ गया तो उन्होंने बाइक सवार से रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी, बल्कि दोबारा रोकने की बात कहने पर उसने रफ्तार और बढ़ा दी। बाइक नहीं रोकी तो उसने पीछे से उसका गला पकड़ लिया। जब उसे लगा कि आरोपी बाइक नहीं रोक रहा, तो उसने चलती बाइक से छलांग लगा दी। सड़क पर गिरने से महिला के सिर, मुंह, बाजू और घुटनों पर चोटें आईं। परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
