बरनाला जिले में 10 ‘हॉटस्पॉट’ रडार पर, प्रशासन ने शुरू की सौंदर्यीकरण की तैयारी

बरनाला जिले में 10 ‘हॉटस्पॉट’ रडार पर, प्रशासन ने शुरू की सौंदर्यीकरण की तैयारी

Published On

बरनाला, सच कहूँ/जसवीर गहल। Barnala News: मानसा में परविन्द्र सिंह झोटा की हत्या के बाद बरनाला का सिविल और पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने जिले भर में नशे से अधिक प्रभावित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों (हॉटस्पॉट) की पहचान की है। साथ ही विशेष रणनीति के तहत इन स्थानों का सौंदर्यीकरण करने का दावा किया है। इसी उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह और जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सरफराज आलम ने शहर में स्थित हॉटस्पॉट क्षेत्र सैंसी बस्ती का दौरा किया।

इस दौरान क्षेत्र में नशे पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्रवाई करने और आवश्यक प्रबंध करने की रणनीति तैयार करने की बात कही गई। डीसी ने बताया कि पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध 2.0’ के तहत जिले में नशे के खात्मे के लिए 10 हॉटस्पॉट स्थानों की पहचान की गई है। इन स्थानों का इस्तेमाल नशा करने वाले लोग करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने शनिवार को शहर की हॉटस्पॉट सैंसी बस्ती का दौरा किया। यहाँ नशे की रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर कार्रवाई करने और जरूरी प्रबंध करने की रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि जिले के गाँवों में संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में टीमें लगातार इन क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह मुहिम जारी रहेगी।

ताकि नशे के इस्तेमाल के लिए न हों खाली स्थान

डीसी हरप्रीत सिंह ने बताया कि संबंधित स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा हॉटस्पॉट क्षेत्रों में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइटें, सीसीटीवी कैमरे, चारदीवारी और अन्य जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि खाली इमारतों, प्लॉटों और सुनसान स्थानों का इस्तेमाल नशा करने के लिए न किया जा सके।

About The Author

Related Posts