Vijayadashami: विजयदशमी पर जलेगा 70 फुट का 3डी रावण आंख से बरसेंगें अंगारे
विजयदशमी पर जलेगा 70 फुट का 3डी रावण आंख से बरसेंगें अंगारे
श्रीगंगानगर, सच कहूँ न्यूज़। श्री सनातन धर्म महावीर दल श्रीगंगानगर द्वारा 75 वां विजय दशमी महोत्सव मंगलवार 20 अक्टूबर सांय सुखाड़िया सर्कल स्थित रामलीला मैदान में बड़ी धूम धाम से मनाया जाएगा। इस बार 70 फुट का रावण, 65 फुट का कुम्भकर्ण व 65 फुट का मेघनाथ के 3D Look में पुतले तैयार करवाये गये है। जिनमें इलैक्ट्रॉनिक आतिश बाजी लगाई गई हैं, जो दहन से पूर्व होगी। इनमें भरे गये पटाखे दहन के साथ ही मैदान में भंयकर गर्जना करेंगें। रावण की आंखो से अंगारे बरसेगे व नाभी में आर्कषक चक्र चलेगा। इसी प्रकार कुम्भकरण व मेघनाथ की आंखो से भी अंगारे बरसेगें। इस बार रावण के पुतले को पारम्परिक राजस्थानी धोती पहनाई गई है व पैरो में आकर्षक जूती पहनाई गई हैं। जो विशेष आर्कषण का केन्द्र होगा।
संयोजक रामगोपाल पांडूसरियां ने बताया कि हनुमान राम नाटक समिति के स्वरूप भगवान श्री राम व लंकापति रावण की सवारी रथ पर सवार होकर बैंड-बाजों व सेना सहित महावीर दल से दोपहर 1 बजे रवाना होकर शहर के मुख्य मागों से होते हुए सुखाड़िया सर्कल स्थित रामलीला मैदान में पहुंचेगें। वहां राम व रावण दल में युद्ध होगा। अतिथियों द्वारा ध्वज पूजन के पश्चात लंकापति रावण की पूजा अर्चना की जाएगी। तत्पश्चात हनुमान जी द्वारा लंका दहन किया जाएगा। भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ व भगवान श्री राम द्वारा कुम्भकरण व रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस अवसर पर रंगीन आतिशबाजी का विशेष प्रबंध किया गया है।
संस्था द्वारा
मंत्री सीताराम शेरेवाला ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जयदीप बिहाणी विधायक श्रीगंगानगर, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अमित यादव (आई.ए.एस.) जिलाधीश श्रीगंगानगर विशिष्ट अतिथि श्री कुलदीप इन्दौरा, सांसद श्रीगंगानगर, श्री प्रहलाद टाक, अध्यक्ष श्री यादे माटी कला बोर्ड, राजस्थान सरकार, श्री राजकुमार गौड, पूर्व विद्यायक, श्रीगंगानगर, श्री हरिशंकर यादव (आई पी एस.). जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर, श्री हीरालाल इन्दौरा, पूर्व मंत्री, राजस्थान सरकार, श्री अजय दावसा अध्यक्ष, नगर परिषद, श्रीगंगानगर, श्री मुकेश शाह, डायरेक्टर, रिद्धि सिद्धि होम डेवलपर्स प्रा.लि. श्रीगंगानगर होगें।