Body Donation: ब्लॉक तारानगर की ज्याना देवी इन्सां मरणोपरांत देहदान कर बनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत

पुत्रवधू एवं पोत्री ने अर्थी को कंधा देकर 'बेटा-बेटी एक समान' का दिया संदेश

Published On

तारानगर, (सच कहूँ/बुधराम)। डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी की सेवादार तारानगर क्षेत्र के डाबड़ी छोटी निवासी ज्याना देवी इन्सां (60) पत्नी देवीलाल इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मरणोपरांत देहदान कर मानवता की सेवा के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं। उन्होंने जीते जी देहदान का संकल्प लिया था। 

परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनकी पार्थिव देह हरियाणा के झज्जर के कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एवं रिसर्च को डोनेट की गई है। ज्याना देवी इन्सां का पूरा परिवार कई वर्षांे से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है। परिवार के सारे सदस्य मानवता भलाई के कार्यों में अग्रणी रहते है। 

शरीरदानी ज्याना देवी इन्सां की अंतिम विदाई के दौरान उनकी पुत्रवधू ममता देवी व कमलेश देवी व पोत्री रुस्तम ने अर्थी को कंधा देकर समाज को 'बेटा-बेटी एक समान' का संदेश दिया। इस डेरा सच्चा सौदा की पहल के माध्यम से उन्होंने बेटियों को समाज में समानता का दर्जा दिलाने की भावना को मजबूत करने की मिसाल पेश की। अंतिम विदाई के दौरान साध-संगत, ब्लॉक के जिम्मेवारों और गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान साध-संगत ने बहन ज्याना देवी अमर रहे के नारे लगाकर उन्हें अंतिम विदाई देते हुए फूलों से सजी एम्बुलेंस में रवाना किया। 

इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार प्रभुदयाल, किशन, सांवरमल, मनीराम, भगवानाराम, इमीचंद, राजपाल, हवासिंह, शंकर, श्यामलाल, बृजलाल, विनोद, हनुमान, सरजीवनी, सचखंडवासी बहन के पुत्र आत्माराम, पौत्र रहमत, नशीब सहित साध-संगत, कई सेवादार भाई-बहन व ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts