Ganaur Tehsil Bribery: गन्नौर तहसील में पटवारी 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

बैंक लोन की एंट्री के बदले पटवारी ने मांगे 2 लाख

Published On

Sonipat Bribery Case: सोनीपत, (सच कहूँ न्यूज)। गन्नौर तहसील परिसर में सोमवार को भिवानी एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने पटवारी सचिन को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी गन्नौर में पटवारी के पद पर तैनात है। उस पर एक कंपनी के बैंक ऋण के राजस्व रिकॉर्ड में प्रविष्टि करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी निरीक्षक जगजीत सिंह के अनुसार एक कंपनी ने बैंक से ऋण लिया था। ऋण मिलने के बाद संबंधित संपत्ति की फर्द और राजस्व रिकॉर्ड में बैंक ऋण की प्रविष्टि करने के बदले पटवारी ने दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार जैसे ही उसने पटवारी को रकम दी, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

About The Author

Related Posts