ABES College: एबीईएस कॉलेज में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित

नियमित स्वास्थ्य जांच और शरीर में होने वाले असामान्य बदलावों के प्रति सतर्कता बेहद जरूरी: डॉ रीतिका सिंह

Published On

गाजियाबाद, सच कहूँ/रविन्द्र सिंह। Cancer Awareness Camp: नेशनल हाईवे (एनएच)- 9 स्थित एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और श्री जगन्नाथ चैरिटेबल कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर, गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में 23 और 25 नवंबर को ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों, जोखिम कारकों और समय पर जांच के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

कॉलेज अध्यक्ष नीरज गोयल, महासचिव शाश्वत गोयल, निदेशक प्रो. (डॉ.) आलोक चौहान, उप निदेशक प्रो. (डॉ.) किम्मी वर्मा और डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर अमिता त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में कैंसर संस्थान की ओर से डॉ. रितिका सिंह, डॉ. मुदित गुप्ता, डॉ. आनंद मिश्रा और डॉ. शुभम त्यागी ने सहभागिता की।
इस दौरान डॉ. रितिका सिंह ने विद्यार्थियों को स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों, संभावित जोखिम कारकों, बचाव के उपायों और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच और शरीर में होने वाले असामान्य बदलावों के प्रति सतर्कता बेहद जरूरी है। किसी भी संदिग्ध लक्षण की अनदेखी करने के बजाय समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान होने से उपचार में मदद मिल सकती है।

शिविर के सफल आयोजन में एनएसएस के फैकल्टी संचालक देवेंद्र कुमार मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी व्यवस्थाओं और समन्वय में सहयोग किया। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता, समय पर जांच और सही जानकारी सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts