ईवीएम और वीवीपैट से मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक

कैराना तहसील मुख्यालय पर एसडीएम ने किया मतदाता जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर तहसील परिसर में ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने की पहल शुरू की गई है। शुक्रवार को एसडीएम शिवाजी यादव ने मतदाता जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभियान के तहत मतदाताओं को ईवीएम पर बटन दबाकर मतदान करने तथा वीवीपैट के माध्यम से अपने मत की पुष्टि करने की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ ही मतदान के प्रति जागरूक करना है।

ईवीएम का बटन दबाने के बाद वीवीपैट की स्क्रीन पर कुछ सेकंड के लिए संबंधित प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न दिखाई देता है, जिससे मतदाता अपने मत की पुष्टि कर सकता है। इसके बाद पर्ची स्वतः मशीन के निर्धारित बॉक्स में गिर जाती है। अभियान के माध्यम से मतदान प्रक्रिया के प्रति मतदाताओं का विश्वास बढ़ाने तथा लोकतंत्र के महापर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के लिए यह प्रशिक्षण उपयोगी साबित होगा। इस दौरान नायब तहसीलदार आकाश चौधरी, कानूनगो विनोद कुमार, लेखपाल मुजकिर खान व विजित कुमार समेत अन्य तहसीलकर्मी मौजूद रहे।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts