सुविधा: जखवाली से राजपुरा तक जूनियर पीआरटीसी का नया रूट शुरू
विधायक लखबीर सिंह राय ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना
फतेहगढ़ साहिब, सच कहूँ/अनिल लुटावा। Fatehgarh Sahib News: जखवाली से राजपुरा तक वाया मूलेपुर, मोहम्मदीपुर, सेहरा और सेहरी जाने वाली पीआरटीसी की जूनियर बस को विधायक लखबीर सिंह राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रूट के शुरू होने से इलाके में खुशी का माहौल है। विधायक लखबीर सिंह राय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करके दिखाया है। चाहे कोई भी काम हो, पंजाब सरकार ने जो घोषणा की है, उसे पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि इलाके के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के योग्य नेतृत्व में जखवाली से राजपुरा तक वाया मूलेपुर, सैफलपुर, मोहम्मदीपुर, सेहरा और सेहरी के लिए जूनियर पीआरटीसी बस का नया रूट शुरू किया गया है। इस कार्य के लिए वह पंजाब सरकार के दिल से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि इस रूट के शुरू होने से इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि इस रास्ते पर पहले कोई बस आदि नहीं चलती थी, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
इस मौके पर चेयरमैन हरपाल जुनेजा, एमडी जसनप्रीत कौर गिल, जीएम पीआरटीसी अमनवीर सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह जखवाली, सरपंच दिलदार मोहम्मद, पंच हरिंदर सिंह, सरपंच हर्षदीप शर्मा रुड़की, सरपंच गुरदीप सिंह जखवाली, गुरप्रीत सिंह भिंडर, प्रधान बलबीत सिंह मूलेपुर आदि भी उपस्थित थे।
Comments