Manoj Muntashir Live Show: ‘कृष्ण-राधा से रणभूमि तक’ सनातन संस्कृति को मजबूती देने वाला कार्यक्रम

संगीतमय प्रस्तुति ने जीवंत की भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं: सीएम भजनलाल शर्मा

Published On

Krishna Radha Musical Show: जयपुर, (सच कहूँ ब्यूरो)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को बिड़ला सभागार में लेखक एवं कलाकार मनोज मुंतशिर की विशेष लाइव म्यूजिकल प्रस्तुति ‘कृष्ण-राधा से रणभूमि तक’ कार्यक्रम को देखा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात अपने संबोधन में कहा कि ईश्वर के प्रति व्यक्ति जिस श्रद्धा से अपने भाव अर्पित करता है, उसे उसी अनुसार फल मिलता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का अद्भुत मंचन किया गया है। इसके लिए सभी कलाकार और इसके आयोजक बधाई के पात्र हैं तथा इस प्रकार की प्रस्तुति से हमारी सनातन संस्कृति और अधिक मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अष्ट छाप के कवि गोविंद स्वामी जी और बृज क्षेत्र से उनका गहरा नाता है। बृज में समय बिताकर भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं आज भी देखने को मिल जाती हैं। मुख्यमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सांसद मदन राठौड़, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राजेश मंगल, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, महापौर सुनील कोठारी सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

Krishna

Krishna2

Krishna4

Krishna3

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts