‘आप’ की दूसरी सूची में 31 उम्मीदवारों का ऐलान, एक मंत्री सहित 8 विधायकों की कटी टिकट 

सांसद मीत हेयर और चब्बेवाल को भी मिला टिकट, पवन टीनू और स्वर्ण सलारिया को भी मिला मौका

Published On

चंडीगढ़, सच कहूँ/अश्वनी चावला। Chandigarh News: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में जहाँ 31 उम्मीदवारों को टिकट दी गई है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियाँ की टिकट काट दी गई है। विधानसभा क्षेत्र लंबी से गुरमीत सिंह खुड्डियाँ के भतीजे रणधीर सिंह को टिकट दिया गया है। केवल एक कैबिनेट मंत्री ही नहीं, बल्कि उनके साथ 7 अन्य विधायकों की भी टिकट काट दी गई है। वहीं, दो सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा गया है।

संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला और होशियारपुर से सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को फगवाड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू को आदमपुर से टिकट दी गई है। भाजपा छोड़कर ‘आप’ में आए स्वर्ण एस. सलारिया को सुजानपुर से चुनाव मैदान में उतारा गया है। सूची जारी करते समय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन सर्वेक्षण के आधार पर किया गया है। उनके अनुसार, पार्टी ने विधायकों को अपने कामकाज में सुधार करने का मौका दिया था, लेकिन अंतिम फैसला सर्वेक्षण के नतीजों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

इस सूची में मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, विधायक अनमोल गगन मान, कुंवर विजय प्रताप सिंह, लालजीत सिंह भुल्लर, रमन अरोड़ा, कुलवंत सिंह बाजीगर और चरणजीत सिंह के साथ-साथ अमित रतन कोटफत्ता को टिकट नहीं दी गई है। सूची से कुल आठ मौजूदा विधायकों की टिकट काटे जाने की जानकारी सामने आई है। उल्लेखनीय है कि ‘आप’ ने इससे पहले 31 अक्तूबर को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब दूसरी सूची के 31 नामों के साथ पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 71 हो गई है।

Chandigarh News (2)

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts