Rajasthan Sarkar: राजस्थान सरकार के तीन साल पूरे होने पर होंगे प्रदेशव्यापी आयोजन

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट और नारी शक्ति सम्मेलन होंगे प्रमुख आकर्षण

Published On

जयपुर, सच कहूँ ब्यूरो। Jaipur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर 8 से 25 दिसंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को शासन सचिवालय में सचिवों की समिति की बैठक लेकर विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

तीन दिवसीय ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में प्रस्तावित है। इसके अलावा रोजगार उत्सव, कौशल मेला, नारी शक्ति सम्मेलन, राष्ट्रीय सरस मेला, खेलो राजस्थान, युवा नवाचार सम्मेलन और प्रवासी राजस्थानी दिवस भी आयोजित होंगे। जिलों में जनसमस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाए जाएंगे। जैसलमेर में पर्यटन सम्मेलन और शेखावाटी हेरिटेज मीट भी प्रस्तावित हैं।

सरकारी योजनाओं व विभागीय कामकाज की समीक्षा

बैठक में वित्त विभाग ने बताया कि अक्टूबर 2026 तक केंद्र प्रायोजित योजनाओं में 17,227.22 करोड़ रुपए खर्च हुए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 40.19 प्रतिशत अधिक हैं। राजकाज प्रणाली पर ई-फाइलों की संख्या 55.90 लाख पार हो गई है। वहीं, 16वीं विधानसभा के 278 प्रश्नों का निस्तारण किया गया। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के आयोजन की भी तैयारी है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts