Bus Pass: छात्रों ने प्राइवेट बसों में पास मान्य कराने को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

सरकार के आदेशों की सरेआम कर रहे अवहेलना, आंदोलन की दी चेतावनी

Published On

रोहतक, सच कहूँ न्यूज। Rohtak News: कलानौर स्थित आईटीआई के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और रोडवेज जीएम को ज्ञापन सौंपा। छात्रा ने मेडिकल मोड पर बसे रूकवाने और प्राइवेट बसों में छात्र बस पास मान्य करने की मांग की। एसएफआई इकाई के छात्र नेता अनुज ने बताया कि कलानौर आईटीआई, बस स्टैंड से काफी दूरी पर स्थित है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को बस ड्राइवर और कंडक्टर बस स्टैंड पर ही उतार देते हैं। छात्रों ने कई बार बसों को कस्बे के मेडिकल मोड़ पर रोकने का आग्रह किया, लेकिन चालक-परिचालक इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मेडिकल मोड़ पर बस न रुकने के कारण विद्यार्थियों को आईटीआई तक पैदल जाना पड़ता है, जिससे वे अक्सर कक्षाओं के लिए लेट हो जाते हैं।

साथ ही कई बार इस लापरवाही के कारण दुर्घटना जैसी स्थिति भी बन चुकी है। छात्रों ने प्राइवेट बसों की मनमानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जारी छात्र बस पास को प्राइवेट बस संचालक मानने से इनकार कर देते हैं। सरकार के आदेशों की सरेआम अनदेखी की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने रोडवेज जीएम को ज्ञापन सौंपकर तुंरत छात्रों की समस्या का समाधान करने की मांग की। साथ ही चेताया कि अगर छात्रों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो छात्र आंदोलन करने पर मजबूर होगे। इस अवसर पर अमित पिलाना मंजीत, आरिफ, हिमांशु, लक्ष्मण, अनुज, भारत, कपिल, कार्तिक, पंकज साहिल, शीतल, कोमल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts