Haryana Roadways News: चौपटा से सालासर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

नाथूसरी चौपटा बस स्टैंड पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Published On

Chopta to Salasar Roadways Bus Service: नाथूसरी चौपटा, (सच कहूँ/भगत सिंह)। सालासर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंगलवार को सरसा से वाया नाथूसरी चौपटा-भादरा होते हुए हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू की गई। नाथूसरी चौपटा बस स्टैंड पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस सेवा से चौपटा क्षेत्र और आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं को सालासर धाम आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

बस को जिला सरसा भाजपा उपाध्यक्ष नीकुराम फौजी, जजपा नेता कृष्ण शाहपुरिया, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वेदपाल सिंवर, बलराम कासनिया, बंसी बैनीवाल और बस स्टैंड इंचार्ज सुभाष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक नेता और श्री बाला जी सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे। बस सेवा शुरू होने पर श्री बाला जी सेवा समिति और क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सरसा के जिला उपायुक्त, हरियाणा रोडवेज के जीएम, टीएम और कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस सेवा से सालासर धाम जाने वाले यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।

About The Author

Related Posts