Bhagwant Mann Latest News: सीबीआई की छापेमारी पर सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान

पंजाब में CBI कार्रवाई पर CM मान का दावा, बोले- हर सवाल का देंगे जवाब

Published On

Bhagwant Mann CBI Raid: संगरूर, (गुरप्रीत सिंह/नरेश कुमार)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को राज्य में सीबीआई की करीब 12 घंटे चली छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मान ने दावा किया कि जांच के बाद सीबीआई की टीमें खाली हाथ लौट गईं और उन्हें कुछ भी नहीं मिला। संगरूर में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मान ने कहा कि यह उनकी सरकार की ईमानदारी का सबूत है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें डराने और उनकी छवि खराब करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मान ने कहा कि वह और पंजाब सरकार ऐसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘हम यहां पैसा कमाने नहीं, बल्कि पंजाब की सेवा करने आए हैं। हम न डरेंगे और न झुकेंगे।’ मुख्यमंत्री ने छापेमारी के समय पर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल शुरू हो गया है। मान ने दावा किया कि दूसरे राज्यों में भी चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय होती रही हैं। उन्होंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘हम कहीं नहीं जा रहे। केंद्रीय एजेंसियों का सामना करेंगे और हर सवाल का जवाब देंगे।’

About The Author

Related Posts