Kashmere Gate News: दिल्ली में फॉर्च्यूनर की टक्कर से दो युवकों की मौत, भजनपुरा में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Published On

नई दिल्ली, 19 नवंबर (सच कहूँ/एजेंसी)। उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में 17 और 18 नवंबर की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर से घायल हुए दो युवकों की मौत हो गई। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने आरोपी फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में युधिष्ठिर सेतु पर 17 और 18 नवंबर की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और टीएसआर (ऑटो) के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में कुल 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उनका उपचार शुरू किया गया था। उधर, पुलिस ने मामले में शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125ए के तहत एफआईआर दर्ज की। हालांकि, हादसे में घायल हुए दो लोगों ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में दर्ज एफआईआर में बीएनएस की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) जोड़ी है। मृतकों की पहचान के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने आनीं बाकी है। फिलहाल पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है और उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उधर, उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल दिल्ली पुलिस की टीम इस मामले में आगे की जांच में जुटी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे व्यक्ति का शव भजनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गमरी गांव में मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़तालर की। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts