सोने-चांदी से बढ़कर क्यों है लोहा? इस प्रेरक कहानी में छिपी है जीवन की बड़ी सीख

चांदी से भी कीमती है लोहा! शिष्य के जवाब ने जीत लिया महात्मा का दिल

Published On

भारत में ऋषि-मुनि केवल ज्ञान ही नहीं देते थे, बल्कि वे अपने शिष्यों की वास्तविक प्रतिभा और दूरदृष्टि की परख भी करते थे। जो संयमी, सदाचारी और गहन समझ वाला होता, वही उनके ज्ञान-परंपरा का उत्तराधिकारी बनता था। गंगा तट पर स्थित एक महात्मा की कुटिया शिक्षा और तप का केंद्र था। असंख्य छात्र वहां वेद-वेदांगों के साथ नैतिकता और नीति का ज्ञान प्राप्त करते थे। वर्षों की सेवा और आयु का भार महसूस करते हुए महात्मा को चिंता हुई कि यदि कुटिया का अगला अधिष्ठाता बुद्धिमान और दूरदर्शी न हुआ, तो कुटिया की प्रतिष्ठा मिटने में देर नहीं लगेगी। यही सोचकर महात्मा ने सभी शिष्यों की एक विशेष सभा बुलाई।

उन्होंने शांत स्वर में कहा, मैं तुम सबकी एक सरल-सी परंतु गहन प्रश्न से परीक्षा लेना चाहता हूँ- बताओ, लोहा और चांदी में अधिक मूल्यवान कौन है? एक-एक करके सभी शिष्यों ने वही उत्तर दिया- चांदी अधिक मूल्यवान है। लेकिन एक शिष्य ने विनम्र स्वर में कहा, गुरुदेव, मेरे अनुसार लोहा कहीं अधिक मूल्यवान है। महात्मा ने आश्चर्य से पूछा, कैसे? उसने उत्तर दिया, गुरुदेव, हल, फावड़ा, औजार सब लोहा ही बनाता है, जिससे अन्न उपजता है। धर्म और न्याय की रक्षा करने वाली तलवार भी लोहे से बनती है। मनुष्य के जीवन का अधिकांश कार्य लोहा संभव बनाता है, जबकि चांदी का उपयोग सीमित है। इसलिए वास्तविक मूल्यवान वही है जो सर्वहित में उपयोगी हो। उसकी बात सुनकर महात्मा का हृदय प्रसन्न हो उठा। वे समझ गए कि सच्चा ज्ञान वही है जो दिखावे से नहीं, उपयोगिता और विवेक से पहचाना जाता है। उसी क्षण उन्होंने उसी शिष्य को कुटिया का उत्तराधिकार सौंप दिया- क्योंकि सच्ची परख सदैव भीतर की चमक को पहचानती है, बाहर की नहीं। संदेश: वास्तविक मूल्य उसी का है जो दूसरों के जीवन में उपयोगी और कल्याणकारी बने।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts