Haryana Ration Depot News: हरियाणा के इस जिले में खुलेंगी 53 नई उचित मूल्य की राशन डिपो दुकानें
दादरी जिले में खुलेगी 53 उचित मूल्य की राशन डिपू दुकाने
भिवानी/चरखी दादरी, सच कहूँ न्यूज। Ration Depot News: हरियाणा सरकार ने गरीब और पात्र परिवारों के लिए राशन डिपो की पहुंच को बेहतर बनाने के लिए राज्यभर में 2651 उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। जिले में 53 उचित मूल्य की राशन डिपू दुकाने खुलेगीं। जिसके आनलाईन आवेदन के लिए मात्र दो दिन शेष बचे है। हाल ही में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेश में खाली पड़ी 2,651 उचित मूल्य की दुकानों के लिए लाइसेंस हेतु इच्छुक आवेदक 25 नवंबर तक आॅनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। दादरी के डीएफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि राशन डिपू के माध्यम से विशेष रूप से उन दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाया जाएगा, जहां मौजूदा डिपो काफी दूर स्थित हैं।
इस योजना से न केवल सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजबूत होगी, बल्कि युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इसके साथ ही, इस पूरी प्रक्रिया में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण को भी एक नया बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि रिक्त उचित मूल्य की दुकानों का जिला-वार और गांव-वार विवरण भी विभाग की वेबसाइट और संबंधित जिला प्रशासन की वेबसाइटों पर देखा जा सकता है।
Comments