Welfare Work: ब्लॉक कल्याण नगर ने पेश की मानवता की मिसाल

जरूरतमंदों को राशन, गर्म सूट और स्टेशनरी बांटी

Published On

सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर गली नंबर-1 में मंगलवार शाम को प्रीत नगर जोन की नामचर्चा आयोजित की गई। इस दौरान फूड बैंक मुहिम के तहत 10 जरूरतमंदों को राशन और क्लॉथ बैंक मुहिम के तहत 11 जरूरतमंदों को गर्म सूट वितरित किए गए। जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी भी दी गई।

नामचर्चा की शुरूआत प्रेमी सेवक किशोरी लाल इन्सां ने इलाही नारा लगाकर की। इसके बाद कविराजों ने भजनवाणी के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया। पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। अरदास, सुमिरन और प्रसाद वितरण के साथ नामचर्चा का समापन हुआ। सेवा कार्य में प्रीत नगर गली नंबर-13 निवासी दयावंती पत्नी नरेश इन्सां ने अपने सचखंडवासी पुत्र गौरव की दूसरी पुण्यतिथि पर सात जरूरतमंदों को राशन वितरित करने में सहयोग दिया।

वहीं शशि इन्सां ने अपने पिता जट्टू राम की 19वीं बरसी पर तीन जरूरतमंदों के राशन में आर्थिक सहयोग किया। हरबंश लाल इन्सां के परिवार ने बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज के पवित्र अवतार माह की खुशी में 11 जरूरतमंदों को गर्म सूट वितरित किए। इस अवसर पर प्रीत नगर जोन की सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार और साध-संगत मौजूद रही।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts