शिक्षा और रोजगार
Aashiyana Campaign: मोगा की साध-संगत ने जरूरतमंद बुजुर्ग दंपत्ति को बनाकर दिया पक्का आशियाना
डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु जरूरतमंदों का बन रहे सहारा
Moga Aashiyana Campaign: मोगा, (सच कहूँ/विक्की कुमार)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक मोगा के गांव दौलतपुरा नीवां में साध-संगत ने जरूरतमंद बुजुर्ग महिला माता मलकीत कौर पत्नी महेन्द्र सिंह को पूरा मकान बनाकर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माता मलकीत कौर और उनके पति महेन्द्र सिंह दोनों बुजुर्ग हैं और बेहद जरूरतमंद हैं। उनके दो बेटे थे, जिनकी किसी कारणवश मौत हो चुकी है। इसके बाद परिवार के सामने मुश्किलें और बढ़ गर्इं। बुजुर्ग महेन्द्र सिंह पिछले कई वर्षों से बीमार होने के कारण बिस्तर पर हैं और कोई काम करने में असमर्थ हैं। बुजुर्ग दंपति के पास बुढ़ापा पेंशन के अलावा कमाई का कोई अन्य साधन नहीं था।
दूसरी ओर, बारिश के कारण उनके पुराने मकान की छतें भी गिर गई थीं और घर की हालत बेहद जर्जर हो चुकी थी। ऐसी परिस्थिति में नया मकान बनवाना उनके लिए बड़ी चुनौती था। परिवार ने अपनी पूरी स्थिति के बारे में डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवार सेवादारों से बात की। इसके बाद जाँच में परिवार को सहायता के योग्य पाया गया। डेरा सच्चा सौदा की ओर से मकान बनाने की जिम्मेदारी ब्लॉक मोगा को सौंपी गई। इसके बाद ब्लॉक मोगा की साध-संगत और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्यों ने बुजुर्ग दंपति का मकान बनाया। साध-संगत ने कुछ ही घंटों में दो कमरों, एक रसोई, बाथरूम और शौचालय का निर्माण कर दिया।
इन्होंने दिया सराहनीय योगदान
इस अवसर पर प्रेमी सेवक मोहनजीत सिंह इन्सां, विजय कुमार बिट्टू, सतनाम सिंह सत्ती, सिमरन सिंह इन्सां, निर्मल सिंह इन्सां, निम्मा सिंह, जगमोहन सिंह, मलकीत सिंह, माता गुरमेल कौर, दर्शन सिंह, प्रेम सिंह, राकेश कुमार, हर्षदीप सिंह, मनजीत सिंह, परमजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, जगसीर सिंह सीरा, गुरमेल सिंह काका, सुखा सिंह सलीना, जगजीत सिंह, कुलदीप सिंह ब्लॉक प्रेमी सेवक, कुलविंदर सिंह बब्बू, कृपाल सिंह, भाग सिंह, जग्गू और राजू इन्सां सहित बड़ी संख्या में साध-संगत और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार मौजूद रहे।
बुजुर्ग दंपत्ति ने जताया आभार
उक्त परिवार ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद किया। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने भी डेरा सच्चा सौदा के इस जनकल्याणकारी कार्य की भरपूर सराहना की। पूरे गाँव और आसपास के क्षेत्र में इस सेवा कार्य की चर्चा रही।

वहीं विशेष रूप से पहुंचे भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के जिला प्रधान भूपिंदर सिंह ने डेरा सच्चा सौदा के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह परिवार बहुत जरूरतमंद था। आज इनका मकान बनते देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई। इसके अलावा सच्चे नम्र सेवादार राम इन्सां ने कहा कि इस बुजुर्ग दंपति का कोई सहारा नहीं था। पूज्य गुरु जी की रहमत से आज उन्हें अपना घर और छत नसीब हो गई।