शिक्षा और रोजगार
Railway News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! ट्रेन यात्रा से पहले जरूर जान लें ये बदलाव
13 अक्टूबर को बदलेगा इस स्पेशल ट्रेन का रूट
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा 13 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी रेलवे द्वारा देवपुरा-सवाईमाधोपुर स्टेशनों के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 07 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04816, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा, जो दिनांक 13.10.2026 को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग से सवाईमाधोपुर-गंगापुर सिटी-दौसा-जयपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा दुर्गापुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा वनस्थली निवाई एवं दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व रेलसेवा के परिवर्तित मार्ग एवं ठहराव संबंधी जानकारी प्राप्त कर लें।