Delhi Latest News: शाहदरा में ढही बिल्डिंग, अफरा तफरी का माहौल; 2 की मौत

मलबे में कई लोगों की दबने होने की आशंका

Published On

Shahdara Building Collapse: नई दिल्ली (सच कहूँ/एजेंसी)। दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार इलाके के ज्वालानगर में मंगलवार को दोमंजिला बिल्डिंग ढहने से एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि मलबे के नीचे कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जारी हैं।

यह घटना दिल्ली क चावड़ी बाजार में एक बहुमंजिला इमारत के ढहने के कुछ ही दिनों बाद हुई है, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में बन रही तीन मंजिला इमारत 5 नवंबर को ढह गई थी। इसके बाद, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा और नगर निगम (एमसीडी) ने मिलकर एक बड़ा बचाव अभियान चलाया।

पुलिस ने इमारत के मालिक, दिल्ली निवासी सैमउल्लाह उर्फ ​​अयूब को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, फरीदाबाद के सिरोही गांव से तीन ठेकेदारों को भी पकड़ा गया और गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में ढही इमारत में चल रहा निर्माण कार्य अवैध था और वह इमारत असुरक्षित थी। इस बीच, नगर निगम ने अपने जूनियर इंजीनियर ( जेई) और असिस्टेंट इंजीनियर ( एई) को सस्पेंड कर दिया है, और इस हादसे के बाद ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

यह घटना दिल्ली के सत्य निकेतन में हुई उस दुखद इमारत हादसे के कुछ ही महीनों बाद हुई है, जिसमें सात लोगों की जान चली गई थी। यह हादसा 6 सितंबर की दोपहर को हुआ था। पिछले कुछ महीनों में राजधानी दिल्ली में इमारतें ढहने की कई अन्य घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। 7 अक्टूबर को उत्तरी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया था। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी।

वहीं, 25 अक्टूबर को दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलान गार्डन में एक निर्माणाधीन इमारत (ग्राउंड फ्लोर और दो मंजिलें) ढह गई। यह हादसा तब हुआ जब एक अतिरिक्त लिंटेल या मंजिल बनाने की अवैध कोशिश के कारण निचला स्लैब धंस गया। इस घटना में 60 वर्षीय पिता चंद्रपाल और उनके 33 वर्षीय बेटे विजय कुमार की जान चली गई थी।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts