Bahrain Blood Donation: बहरीन की साध-संगत नि:स्वार्थ भाव से लगातार कर रही मानवता भलाई के कार्य

डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालुओं ने किया 30 यूनिट रक्तदान

Published On

बहरीन, (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर देश-विदेश की साध-संगत लगातार नि:स्वार्थ सेवा और मानवता भलाई के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में बहरीन की साध-संगत ने राजधानी मनामा स्थित प्रतिष्ठित सलमानिया अस्पताल के ब्लड बैंक में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

इस मौके पूजा रानी इन्सां, मनप्रीत कौर इन्सां, राजविंदर कौर इन्सां, प्रेमी सेवक हरजिंद्र सिंह इन्सां, कुलदीप सिंह इन्सां, हरदेव सिंह इन्सां, परमवीर सिंह इन्सां, जगदेव सिंह इन्सां, सुखप्रीत सिंह इन्सां, कुलदीप सिंह इन्सां, हरजिंदर सिंह इन्सां रिफा, राजवीर सिंह इन्सां, दिलवीर राम इन्सां, श्रवण कुमार इन्सां, लखवीर सिंह इन्सां, विजय कुमार इन्सां, रमन कुमार इन्सां, शमशेर सिंह इन्सां, आशु इन्सां, गुरभान सिंह इन्सां, परदीप सिंह इन्सां, गुरप्रीत सिंह इन्सां व वकील सिंह इन्सां ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया।

शिविर के दौरान अनुशासित तरीके से रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें सेवादारों ने 30 यूनिट रक्तदान कर बहुमूल्य योगदान दिया।शिविर के दौरान सलमानिया ब्लड सेंटर के चिकित्सा अधिकारियों एवं सहयोगी स्टाफ ने साध-संगत के इस नि:स्वार्थ प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के नियमित रक्तदान अभियानों से ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने में बहुत बड़ी मदद मिलती है। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए पूज्य गुरु जी का धन्यवाद किया जिनकी शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत सेवा कार्यों में जुटी हुई है।

Bahrain-Blood-Donation

About The Author

Related Posts