शिक्षा और रोजगार
London Cleanliness Drive: इंग्लैंड में फिर से ‘हो पृथ्वी साफ, मिटें रोग अभिशाप’
स्वच्छता अभियान के तहत कचरे के 200 बड़े बैग किए एकत्र
Published On
England Cleanliness Drive: लंदन (सच कहूँ न्यूज)। इंग्लैंड के ब्लॉक लंदन की साध-संगत की ओर से मानवता भलाई कार्यों के तहत स्वच्छता अभियान ‘हो पृथ्वी साफ, मिटें रोग अभिशाप’ के अंतर्गत ईस्ट लंदन के रिवर रोड, बार्किंग में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कचरे के 200 बड़े बैग एकत्र किए गए। इसके अलावा फुटपाथों पर पड़ा कूड़ा-कचरा भी उठाया गया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के नेतृत्व में चलाए गए इस सफाई अभियान में 32 सेवादारों और 8 बच्चों ने सेवा कार्यों में योगदान दिया। इस अवसर पर जिम्मेदार सेवादारों ने बताया कि साध-संगत ने मानवता भलाई के कार्यों में बड़े उत्साह से भाग लिया। स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर चलाए गए इस सफाई अभियान के दौरान उन्होंने साध-संगत के प्रयासों की भरपूर सराहना की।
