London Cleanliness Campaign: ‘हो पृथ्वी साफ, मिटें रोग अभिशाप’ अभियान के अंतर्गत लंदन के सेवादारों ने दिखाया भारी उत्साह
स्वच्छता अभियान चला साध-संगत ने 30 बैग कूड़ा किया एकत्र
London Cleanliness Campaign: लंदन (सच कहूँ न्यूज़)। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने लंदन में अमंगल यानि बिमारियों से बचाव हेतु एक मंगलकारी कार्य किया है। इंग्लैंड के ब्लॉक लंदन की साध-संगत की ओर से मानवता भलाई के कार्यों के तहत डैगनम, ईस्ट लंदन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘हो पृथ्वी साफ, मिटें रोग अभिशाप’ अभियान के अंतर्गत सेवादारों ने क्षेत्र में सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में 22 सेवादारों और 9 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेवा कार्य के दौरान टीम ने आसपास के क्षेत्र से करीब 30 बड़े बैग कूड़ा-कचरा एकत्र कर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान दिया।

बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
स्वच्छता अभियान में बच्चों की भागीदारी भी देखने को मिली। बच्चों और सेवादारों ने मिलकर क्षेत्र की सफाई की तथा लोगों को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। जिम्मेवार सेवादारों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की नींव है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में योगदान देना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने की सराहना
अभियान के दौरान वहां मौजूद स्थानीय नागरिकों ने साध-संगत की ओर से किए जा रहे सेवा कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने स्वच्छता अभियान को समाज और पर्यावरण के लिए सकारात्मक पहल बताया। सेवादारों ने कहा कि मानवता भलाई के कार्यों में साध-संगत आगे भी इसी तरह सक्रिय रूप से योगदान देती रहेगी। इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। सेवा कार्य में शामिल सभी लोगों ने साफ-सुथरे और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया।