आईपीएस अफसर बनकर बुजुर्ग से ठगे 23 लाख रुपये

बुजुर्ग को वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर IPS अफसर बन ठगे 23 लाख रुपये

Published On

रेवाड़ी, सच कहूँ न्यूज। Rewari News: जिले के गांव जैनाबाद निवासी बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने 23 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने वीडियो कॉल पर पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को आईपीएस अधिकारी और सीबीआई से जुड़ा बताया। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सरजीत ने शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर 2026 को अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। वदीर्धारी व्यक्ति ने खुद को आईपीएस अधिकारी विजय तिवारी बताया और कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनका नाम सामने आया है। उसने दावा किया कि एक व्यक्ति के घर से उनके नाम की आईसीआईसीआई बैंक की पासबुक मिली है। सरजीत का उस बैंक में कोई खाता नहीं है, लेकिन आधार से जुड़ी जानकारी बताकर आरोपियों ने भरोसा जीत लिया।

उन्होंने बुजुर्ग होने के कारण सुप्रीम कोर्ट से घर बैठे जांच की अनुमति मिलने की बात भी कही। आरोपियों ने 27 अक्टूबर को आरबीआई टीम आने की बात कहकर 11 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए। 30 अक्टूबर को पीपीएफ खाते की जांच के नाम पर 12 लाख और मांगे, जो सरजीत ने दोस्तों से उधार लेकर 31 अक्टूबर को भेजे। दो नवम्बर को फिर 12 लाख मांगने पर शक हुआ। उन्होंने परिजनों को बताया और 17 नवम्बर को शिकायत दी।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts