Phool Chand Mullana Latest News: नहीं रहे हरियाणा कांग्रेस के ये दिग्गज नेता
प्रदेश प्रभारी संजय दत्त सहित नेताओं ने जताया चौधरी फूल चंद मुलाना के निधन पर शोक
Phool Chand Mullana Death: चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी फूल चंद मुलाना का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 85 साल के थे और किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन पर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित नेताओं ने गहरा दु:ख जताया।
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि चौधरी फूल चंद मुलाना का निधन कांग्रेस पार्टी और हरियाणा की राजनीत् िके लिए एक बड़ी क्षति है। उनके जाने से पार्टी ने एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित नेता खो दिया है, जिनका राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक कौशल और जनसेवा के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। फूल चंद मुलाना हरियाणा कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक प्रदेशाध्यक्ष रहे। उन्होंने करीब साढ़े 6 साल तक पार्टी की कमान संभाली। वे मुलाना विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे। उनके बेटे वरुण चौधरी अंबाला से कांग्रेस सांसद हैं, जबकि बहू पूजा चौधरी मुलाना से विधायक हैं।
Comments