Paid Tribute Kailash Chandra: देहदानी-नेत्रदानी कैलाशचन्द्र इन्सां को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पांच जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित

Published On

हनुमानगढ़, 16 नवम्बर (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। देहदानी-नेत्रदानी कैलाशचन्द्र इन्सां (60) पुत्र बनवारी राम निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हनुमानगढ़ जंक्शन के निमित ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केन्द्र में आयोजित हुई। नामचर्चा में परिजनों के अलावा मौजूद साध-संगत, रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने देहदानी-नेत्रदानी कैलाशचन्द्र इन्सां के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।

राजस्थान पुलिस सेवा से इसी साल हेड कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत हुए डेरा सच्चा सौदा सेवादार कैलाशचन्द्र इन्सां 26 अक्टूबर को हार्ट अटैक के कारण अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी करते हुए कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड जा विराजे थे। जीते जी मरणोपरांत शरीरदान करने का प्रण लेने वाले कैलाशचन्द्र इन्सां के परिजनों ने 27 अक्टूबर को सचखंडवासी कैलाशचन्द्र इन्सां का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर इन्सानियत का फर्ज निभाया। इससे पहले उनकी आंखें भी दान की गईं। ब्लॉक प्रेमी सेवक गिरधारीलाल इन्सां ने पवित्र नारा ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर नामचर्चा शुरू करवाई।

इसके बाद कविराज अमित इन्सां, सुभाष इन्सां, लक्ष्मण इन्सां, देव इन्सां, गोपाल इन्सां, विजय इन्सां, रमेश इन्सां, प्रवीण इन्सां, मनोज इन्सां ने चेतावनी प्रथाएं शब्दों के जरिए मनुष्य को उसके असली मकसद से रूबरू करवाया। नामचर्चा के अंत में देहदानी-नेत्रदानी कैलाशचन्द्र इन्सां परिवार की ओर से पांच जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह की राशन सामग्री वितरित की गई। नामचर्चा में सच्चे नम्र सेवादार, सच्ची प्रेमी समिति सेवादार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार भाई-बहन, साध-संगत व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts