Blood Donation: हनुमानगढ़ के सेवादार सौरभ बत्रा ने ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज के लिए किया रक्तदान

मरीज के परिजनों ने किया पूज्य गुरु जी व सेवादार का कोटि-कोटि धन्यवाद

Published On

हनुमानगढ़, 16 नवम्बर (सच कहूँ/हरदीप सिंह।)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चल रहे डेरा सच्चा सौदा सेवादार मानवता भलाई के कार्यों में अग्रणी पंक्ति में खड़े नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश किया हनुमानगढ़ ब्लॉक के सेवादार सौरभ बत्रा ने।

जानकारी के अनुसार माता लखविन्द्र कौर पत्नी पालसिंह निवासी सुरेशिया, हनुमानगढ़ जंक्शन ब्लड कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ाई लड़ रही हैं। उनके इलाज के लिए चिकित्सकों की ओर से रक्तदान की आवश्यकता जताई गई। इसका पता चलते ही डेरा सच्चा सौदा सेवादार सौरभ बत्रा तत्काल अस्पताल पहुंचे और एक यूनिट रक्तदान कर मरीज के इलाज में सहयोग किया। इसके लिए मरीज के परिजनों ने पूज्य गुरु जी व उनकी पावन शिक्षाओं पर चलते हुए रक्तदान करने वाले सेवादार का कोटि-कोटि धन्यवाद किया। सेवादार सौरभ बत्रा अब तक 20 बार रक्तदान कर चुके हैं।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts