घरौंडा के सेवादारों ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई दिवाली, 45 बच्चों को बांटे जूते, जुराबें, स्टेशनरी और मिठाई

जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खिलाई मुस्कान, दिवाली पर सेवादारों ने 45 बच्चों को बांटे जूते, जुराबें और मिठाई

Published On

घरौंडा, सच कहूँ न्यूज़। Gharaunda News: डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने दिवाली के अवसर पर घरौंडा के सरकारी स्कूल नंबर एक में जाकर बच्चों के साथ दिवाली मनाकर खुशियां बांटी। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने अपने गुरु पूज्य संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए स्कूल के 45 बच्चों को जूते, जुराब,स्टेशनरी व मिठाई बाटी। गुरु जी की पावन प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी 176 के लगभग मानवता भलाई के कार्य कर रही है जिन में खून दान,आंखें दान,गुर्दे दान, देहदान, सफाई अभियान, गरीब व्यक्तियों को मकान बना कर देना, बीमार का इलाज करवाना, आदि समय-समय पर करती है।

इन्ही मेसे 144 वां कार्य शेयरिंग इज केयरिंग के तहत त्योहारों के अवसर पर यह मानवता भलाई का कार्य किया गया। इस अवसर पर स्कूल में पहुंचने पर हेड टीचर सरिता रानी व मास्टर सत्यवान ने सेवादार का स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया। व धन्यवाद देते हुये कहा कि गुरूजी जी प्रेरणा से संस्था द्वारा समाज में जो भी भलाई के कार्य चलाये जा रहे है वह काबिले तारीफ है जिससे समाज के लोगों का भला हों रहा अन्य संस्थाओ को भी इनसे प्रेरणा लेकर इस प्रकार के कार्य करने चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों का भला हों सके और गरीबी से निजात पाई जा सके। इस अवसर पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार हरीश इन्सां, सतनाम इन्सां,राजेश इन्सां, रामकिशन इन्सां राहुल इन्सां, गुरवंसव स्कूल टीचर विजयवंती, सरोज, किरण, अनुपमा, सुमन, ममता,संतोष उपस्थित रही।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts