MSG Mahotsav Bhandara: पूज्य शाह मस्ताना जी महाराज ने बिना देर किए कुएं में लगा दी छलांग

Published On

Shah Mastana Ji: पूज्य बाबा सावण सिंह महाराज के पास रहते हुए कुछ सेवादार भाई बात-बात पर पूज्य बाबा जी के पास पूजनीय शहनशाह मस्ताना जी महाराज की शिकायत कर देते। पूज्य हजूर बाबा जी उनकी बात को सुनकर मुस्कुरा देते। एक दिन पूज्य बाबा जी ने उन सभी सेवादारों भाइयों के सामने गहरे कुएं में कोई चीज गिरा दी और हुक्म फरमाया कि तुम्हारे में से कोई सेवादार उसको बाहर निकाल कर लाए।

अब सभी ने ही एक-दूसरे का मुंह देखना शुरू कर दिया। कोई कहे महाराज जी! अभी किसी सेवादार को बुलाकर निकलवा देते हैं। कोई कहे कि कोई खास बात नहीं, यह पचास रुपये की होगी। चली गई तो जाने दो और नई मंगवा लेंगे। ऐसा कहकर वे सभी खिसक गए। इतने में पूजनीय शाह मस्ताना जी महाराज को बुलाकर इशारा किया कि वह वस्तु निकाल कर लानी है। इतना तो कहने ही नहीं दिया और झट से उस कुएं में छलांग मार दी। पूज्य बाबा सावन सिंह जी महाराज ने उन सेवादारों को बुलाकर फरमाया वाह! मस्ताना शाह दा मुकाबला कौन कर सकता है? सभी के चेहरे फीके पड़ गए।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts