***

Mobile Recharge Scam: सस्ता मोबाइल रिचार्ज करना पड़ा भारी, खाते से 98 हजार गायब

मोबाइल पर सस्ते रिचार्ज का विज्ञापन देखकर एक मोबाइल अनुप्रयोग खोला था

Published On

Mahendragarh Cyber Fraud: नारनौल, (सच कहूँ न्यूज)। महेंद्रगढ़ जिले के गांव मारोली में सस्ते मोबाइल रिचार्ज के विज्ञापन के झांसे में आकर एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने उसके बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को रकम निकलने का कोई संदेश भी नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मारोली निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने मोबाइल पर सस्ते रिचार्ज का विज्ञापन देखकर एक मोबाइल एप्लीकेशन का लिंक ओपन किया था और 235 रुपये का रिचार्ज किया था।

रिचार्ज के कुछ समय बाद उसका मोबाइल अचानक अटककर बंद हो गया। अगले दिन भी मोबाइल अपने आप बंद और चालू होने लगा। इससे उसे मोबाइल में गड़बड़ी या सेंधमारी का शक हुआ। बैंक खाते की जांच करने पर पता चला कि उसमें से 98 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। इसके बाद वह बैंक पहुंचा और खाते का विवरण निकलवाया। तब उसे ठगी का पता चला। पीड़ित ने 29 अक्टूबर को निजामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक राकेश को सौंपी गई है। पुलिस ठगी के तरीके और पैसों के लेनदेन की जानकारी जुटा रही है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts