मेडिटेशन क्या है? पूज्य गुरु जी ने आसान शब्दों में समझाया ध्यान लगाने का सही तरीका
ध्यान लगाने में भटकता है मन, जानें मन को एकाग्र कैसे करें?
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan) फरमाते हैं कि कई बार लोग ये भी पूछते है कि मैडिटेशन क्या है? मेडिटेशन का शाब्दिक अर्थ है ध्यान। कौन सा ध्यान, आप कहते है कि मैं घर से बाहर जा रहा हूँ मां घर का ध्यान रखना। भाई साहब घर का ध्यान रखना। आप खेतों में काम धंधा करते हैं, तो समझदार आदमी, जानकार आदमी दूसरे को कहता है कि ध्यान से करना ये काम। दुकान में काम करते है तो आप कहते हैं कि यह कांच का सामान है, इसको ध्यान से उठाकर रखना।
ये ध्यान शब्द तो जगह-जगह इस्तेमाल आता है। लेकिन मैडिटेशन में कौन से ध्यान का जिक्र किया गया है। अपने इन सभी ध्यानों को एक जगह एकत्रित करना है। आपके विचार आप बैठे कहीं और हो और चल कहीं और रहे होते हैं। उस ध्यान को एकाग्र करने को ही मैडिटेशन कहते हैं। क्या ध्यान एकाग्र हो जाएगा? जी हां, हो जाता है। कैसे, आप अपने दोनों आंखों के बीच नाक के ऊपर माथे के बीच ललाट माथे की यह जगह, जिससे दसवां द्वार, तिल ज्ञान चक्षु, मेहराब, वैरी-वैरी डीपली प्वाइंट कहा जाता है। तीसरी आंख या दसवां दरवजा। दो आंखें है, तीसरी नैचुरली बंद है। नौ दरवाजे खुले है, बाहर से जो दिखते है। दो कान, दो आंख, दो नाक, एक मुंह और दो इंद्रिया ये खुले दिखते है। ये बॉडी के खुले दरवाजे हैं। लेकिन दसवां बंद है।
तो आपने करना क्या है, अपनी आंखे बंद करनी हैं, गुरुमंत्र भगवान के वो शब्द जो गुरु ने प्रेक्टिकली करके देखे हों। उसे कहते हैं गुरुमंत्र या नाम शब्द या कलमा या मैथ्ड ऑफ मेडिटेशन, वो लें, ध्यान को ललाट वाली जगह पर लगाएं और फिर अभ्यास करें। पहले जिव्हा से, फिर ख्यालों से। अगर आपका ध्यान भटक रहा है तो एकांत में जाइये। बंद कमरा कीजिए, उसमें थोड़ा सा बोल कर ऊंची आवाज में जाप कीजिए। इससे क्या होगा?
जब आप जिव्हा से जाप करते है तो दिमाग और जिव्हा। जब आप ध्यान से करते है सिर्फ दिमाग लेकिन जब बोल के करेंगे तो आपकी सारी ज्ञान इंद्रियां बिजी हो जाएंगी। आपकी बोलने की शक्ति, सुनने की शक्ति, देखने की शक्ति, सूंघने की शक्ति, स्पर्श क्योंकि जिव्हा से बोल रहे हैं तो स्पर्श हो रहा है। आप हाथ जोड़े है तो स्पर्श हो रहा है। तो इस तरह दिमाग सुन रहा है आप जब सारी शक्तियों को एक ही शब्द सुनाएंगे, तो उनको हार मान के, बाकी तरफ से ध्यान हटा के ललाट वाली जगह पर ध्यान लगाना पड़ेगा और यही मेडिटेशन है, जो भगवान तक लेकर जाता है।
Comments