शिक्षा और रोजगार
London: लंदन की साध-संगत ने किया ऐसा काम जिसकी कर रहा हर कोई प्रशंसा, जानिये...
लंदन की साध-संगत ने किया ऐसा काम जिसकी कर रहा हर कोई प्रशंसा, जानिये...
Published On
लंदन (सच कहूँ न्यूज)। London News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए इंग्लैंड के ब्लॉक लंदन की साध-संगत की ओर से मानवता भलाई कार्यों के तहत स्वच्छता अभियान ‘हो पृथ्वी साफ, मिटें रोग अभिशाप’ के अंतर्गत हंसलो, लंदन स्थित एवेन्यू पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान 40 बड़े बैग कूड़ा एकत्रित किया गया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के नेतृत्व में चलाए गए इस सफाई अभियान में 22 सेवादारों और 6 बच्चों ने सेवा कार्यों में योगदान दिया। इस अवसर पर जिम्मेवार सेवादारों ने कहा कि साध-संगत ने मानवता भलाई के कार्यों में बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वहाँ मौजूद स्थानीय नागरिकों ने भी साध-संगत के इस प्रयास की भरपूर सराहना की।
.jpg)
.jpg)