शिक्षा और रोजगार
Navodaya Entrance Examination: नवोदय प्रवेश परीक्षा संपन्न, परीक्षार्थियों के चेहरों पर दिखी खुशी
कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में 213 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 77 रहे अनुपस्थित
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: नगर के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और खुशी की झलक दिखाई दी।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कैराना विकासखंड के परीक्षार्थियों के लिए सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां कुल 290 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 213 ने परीक्षा दी, जबकि 77 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई। इस दौरान परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया। पर्यवेक्षक के रूप में मनोज कुमार, आशुतोष कुमार एवं जवाहर नवोदय विद्यालय से चेतना मौजूद रहीं। वहीं, नायब तहसीलदार आकाश चौधरी ने उड़नदस्ते के रूप में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
केंद्र अधीक्षक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार की देखरेख में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया।
परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने में कक्ष निरीक्षक पवन वशिष्ठ, प्रदीप कौशिक, अमित तोमर, अमित ठाकुर, प्रभाग गर्ग, अजीत सिंह, अजेन्द्र सिंह, अंकित चौहान, विवेक चौहान, जोनी चौहान, शाहरूख खान, रितू चौहान, प्रीति अग्रवाल, रूपांजलि, ममता शर्मा, मरियम सिद्दिकी, मोनिका सिंह एवं ऊषा अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
सचित्र...
Comments