शरीरदानी पटियाला निवासी बचनी देवी इन्सां को साध-संगत ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जरूरतमंद परिवारों को राशन और कंबल वितरित

Published On

Paid Tribute: पटियाला, 27 नवम्बर (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। डेरा सच्चा सौदा से लंबे समय से जुड़े रही पटियाला निवासी शरीरदानी बचनी देवी इन्सां की अंतिम अरदास के नमित नामचर्चा हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में साध-संगत, परिवार के सदस्यों और सेवादारों ने शिरकत करते हुए बचनी देवी इन्सां को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके द्वारा किए गए मानवता भलाई के कार्यों को याद किया।

इस मौके पर उपस्थित डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवार सेवादारों ने कहा कि बचनी देवी इन्सां लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ी हुई थीं। उनका पूरा परिवार भी मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना, समाजसेवा के कार्यों में योगदान देना और मानवता की भलाई के लिए काम करना बचनी देवी इन्सां के परिवार की हमेशा प्राथमिकता रही है।

इस दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी पटियाला की ओर से 10 जरूरतमंद परिवारों को राशन और सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कंबल वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की सहायता करते हुए समाज में आपसी भाईचारे, सेवा और मानवता का संदेश दिया गया। इस मौके पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी पटियाला की ओर से बचनी देवी इन्सां के परिवार के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।

जिम्मेवार सेवादारों ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाते हैं और ऐसे सेवा भावना से किए गए प्रयास अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों में उनके बेटे तरसेम इन्सां, राज कुमार इन्सां, संजय कुमार और अन्य पारिवारिक सदस्यों के अलावा सच्चे नम्र सेवादार संदीप इन्सां, बलदेव सिंह, जरनैल सिंह और जसप्रीत सिंह सहित अन्य सेवादार तथा बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद थी।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts