Rajasthan Police News: लॉन टेनिस चैंपियनशिप में राजस्थान पुलिस ने जीता रजत पदक

राजेंद्र सिसोदिया और वंदिता राणा की जोड़ी बनी उपविजेता

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)।  बेंगलुरु में 16 से 21 नवंबर तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप में राजस्थान पुलिस ने रजत पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता के मिश्रित युगल  वर्ग में आईपीएस अधिकारी राजेन्द्र सिंह सिसोदिया और वंदिता राणा की जोड़ी ने उपविजेता रहते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान पुलिस को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाड़ियों को कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर, कैबिनेट मंत्री रिजवान तथा पुलिस महानिदेशक, कर्नाटक द्वारा पदक प्रदान किए गए।

डीजीपी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि पर आईपीएस राजेन्द्र सिंह सिसोदिया एवं वंदिता राणा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल करना राजस्थान पुलिस के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। दोनों अधिकारियों ने अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और टीम भावना से प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है।

About The Author

Comments

Post Comment