लहरागागा की मन्नत ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण 

लहरागागा की मन्नत ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण 

Published On

मलेरकोटला, सच कहूँ/गुरतेज जोशी। Malerkotla News: लहरागागा की होनहार खिलाड़ी मन्नत पुत्री मास्टर राजेन्द्र सिंह ने बॉक्सिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपने शहर और माता-पिता का नाम रोशन किया है। मन्नत ने खेडां वतन पंजाब दियां-2026 के तहत मलेरकोटला में आयोजित अंडर-14 लड़कियों की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि मन्नत इससे पहले पंजाब राज्य स्कूल खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक भी जीत चुकी है। अब स्वर्ण पदक जीतकर उसने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

उसकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। मन्नत की इस सफलता के पीछे लहरागागा में चल रहे आजाद बॉक्सिंग क्लब और कोच विक्की खान की मेहनत एवं मार्गदर्शन का अहम योगदान है। क्लब में कोच विक्की खान की ओर से बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियों को बिल्कुल मुफ्त बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts