Train Cancellation: लुधियाना स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 6 ट्रेनें रद्द

21 से 23 नवम्बर तक प्रभावित रहेंगी हिसार-लुधियाना एवं लुधियाना-चूरू रेलसेवाएं

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ/एजेंसी)। रेलवे द्वारा परिचालनिक सुगमता एवं रेल अवसंरचना के विकास के लिए लुधियाना स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्य के कारण निम्नलिखित छह रेलसेवाओं को निम्नानुसार रद्द किया जा रहा है।

रद्द रहने वाली रेलसेवाएं : 

  • 1. गाड़ी संख्या 54603, हिसार-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 21 नवम्बर से 23 नवम्बर 2026 तक रद्द रहेगी।
  • 2. गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा दिनांक 21 नवम्बर से 23 नवम्बर 2026 तक रद्द रहेगी।
  • 3. गाड़ी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 22 नवम्बर से 23 नवम्बर 2026 तक रद्द रहेगी।
  • 4. गाड़ी संख्या 54606, लुधियाना-हिसार रेलसेवा दिनांक 22 नवम्बर से 23 नवम्बर 2026 तक रद्द रहेगी।
  • 5. गाड़ी संख्या 54636, लुधियाना-हिसार रेलसेवा दिनांक 22 नवम्बर से 23 नवम्बर 2026 तक रद्द रहेगी।
  • 6. गाड़ी संख्या 54635, हिसार-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 22 नवम्बर से 23 नवम्बर 2026 तक रद्द रहेगी।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts