Rajasthan Railway News: ट्रेनों में मिलेगी कन्फर्म सीट, रेलवे ने बढाए कोच 

ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय

Published On
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। जयपुर से मुंबई और जैसलमेर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। जयपुर-जैसलमेर और जयपुर-सूरतगढ़ ट्रेनों में जनरल श्रेणी के 2-2 कोच बढ़ाए जाएंगे। वहीं, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन में सेकंड एसी और थर्ड एसी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इससे इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को ज्यादा बर्थ मिल सकेंगी और वेटिंग लिस्ट कम करने में मदद मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि देशनोक में श्रीकरणी माता ओरण परिक्रमा के अवसर पर जयपुर-बीकानेर रूट की दो जोड़ी ट्रेनों में 22 से 24 नवंबर तक साधारण श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन में 22, 29 नवंबर और वापसी में 23, 30 नवंबर को अतिरिक्त एसी कोच लगाए जाएंगे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts