Rajasthan Panchayat Election Results: राजस्थान के 37 जिलों में मतगणना कल
जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव पर नजर
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। राजस्थान में हुए पंचायत चुनाव के बाद 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों की मतगणना शुक्रवार को होगी। 41 जिलों में कुल 1403 जिला परिषद वार्ड और 457 पंचायत समितियों में 8245 पंचायत समिति वार्डों पर चुनाव हो चुके हैं। 20 नवंबर को इनमें से 37 जिलों के 1275 जिला परिषद वार्ड और 419 पंचायत समितियों के 7543 वार्ड की काउंटिंग होगी। इन 37 जिलों में 25 नवंबर को जिला परिषद सदस्य जिला प्रमुख और 27 नवंबर को पंचायत समिति मेंबर प्रधान के लिए वोट करेंगे। वहीं कोटा, बारां, करौली व श्रीगंगानगर में जिला प्रमुख के चुनाव 22 दिसंबर और प्रधान के इलेक्शन 24 दिसंबर को होंगे।
पंचायत चुनाव में सरकार और विपक्ष, दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मंत्रियों और बड़े नेताओं के इलाके में कौन कितने वार्ड जीतता है, इस पर उनका सियासी कद तय होगा। काउंटिंग से पहले ही सीकर, दौसा, बाड़मेर सहित कई जिलों में बाड़ेबंदी हो चुकी है। यहां सांसद से लेकर विधायक तक बाड़ेबंदी में जुटे हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के नतीजों से तय होगा कि कहां किसका जिला प्रमुख व प्रधान बन सकता है।
Comments