Toll Plaza News: वाहन चालकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा चालान!, एनएचएआई ने दी ये जानकारी
वाहन चालकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा चालान!, एनएचएआई ने दी ये जानकारी
नई दिल्ली। Toll Plaza News: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने स्पष्ट किया है कि वाहन बीमा के नवीनीकरण को लेकर वाहन मालिकों को भेजे जा रहे एसएमएस केवल जागरूकता अभियान का हिस्सा हैं और इसके आधार पर टोल प्लाजा पर कोई चालान नहीं काटा जाएगा तथा न ही जुमार्ना लगाया जाएगा। एनएचएआई ने बुधवार को एक बयान में कहा कि चुनिंदा राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकतार्ओं को वाहन बीमा की अवधि समाप्त होने के संबंध में भेजे जा रहे संदेश प्रस्तावित जन जागरूकता पहल के परीक्षण का हिस्सा हैं। यह पहल पूरी तरह सूचनात्मक और परामर्श आधारित है तथा इसका किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई या प्रवर्तन व्यवस्था से संबंध नहीं है।
प्राधिकरण ने कहा कि इन संदेशों का उद्देश्य वाहन मालिकों को उनकी मोटर बीमा पॉलिसी की समाप्ति की तारीख से पहले सूचना देना और समय पर उसका नवीनीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि बीमा सुरक्षा लगातार बनी रहे। एनएचएआई ने यह भी कहा कि इस पहल के माध्यम से जिम्मेदार वाहन स्वामित्व को बढ़ावा देने और सड़क सुरक्षा से जुड़े वैधानिक प्रावधानों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
Comments