Cleanliness Drive News: एनएसएस शिविर में छात्राओं ने श्रमदान कर संवारा विद्यालय परिसर

पौधारोपण, झाड़ियों की सफाई और रंग-रोगन कर दिया स्वच्छता का संदेश

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। जंक्शन स्थित सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के द्वितीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने विद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। व्याख्याता संतोष के मार्गदर्शन में स्वयंसेविकाओं ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया तथा कंटीली झाड़ियों की सफाई कर उन्हें जलाया। इसके अलावा विद्यालय भवन में रंग-रोगन का कार्य भी किया गया।

छात्राओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में योगदान दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रेरणा रस्तोगी ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी के रूप में पहचान रखने वाली इंदिरा गांधी के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन और देश के विकास के लिए किए गए कार्यांे से स्वयंसेविकाओं को अवगत करवाया। उन्होंने छात्राओं को देश के प्रति समर्पित रहने तथा एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts