पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 1.26 करोड़ रुपये के 17 विकास कार्य स्वीकृत

विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना के तहत पूंडरी और ढांड ब्लॉक के गांवों में होंगे विकास कार्य

Published On

पूंडरी/ कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Pundri News: विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना के तहत पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 1 करोड़ 26 लाख 38 हजार रुपए की लागत से 17 विकास कायों को स्वीकृति प्रदान की गई है। हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जारी आदेशों के अनुसार पूंडरी और ढांड ब्लॉक के विभिन्न गांवों में गलियों एवं रास्तों का निर्माण, चौपालों के अधूरे कार्यों को पूरा करने, सामुदायिक केंद्रों में सुविधाओं के विस्तार तथा अन्य आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएंगे।

विधायक सतपाल जाम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत स्वीकृत ये 17 कार्य गांवों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। चौपालों, गलियों, रास्तों और सामुदायिक सुविधाओं के विकास से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और ग्रामीणों की जरुरतों के अनुरुप विकास कार्य करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 

2 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना के तहत पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 2 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में 1 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जबकि शेष 74 लाख रुपए की राशि के विकास कार्य भी जल्द स्वीकृत करवाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक गांवों को योजना का लाभ मिल सके।

पूंडरी ब्लॉक के सात गांवों में 69.03 लाख रुपए से होंगे विकास कार्य

पूंडरी ब्लॉक के गांव डीग में राजकीय स्कूल से दादा खेड़ा तक 12 लाख रुपए की लागत से गली बनाई जाएगी। गांव बधनारा में निसिंग रोड से सोमा लोहार के घर तक 12.50 लाख रुपए से गली का निर्माण होगा। गांव रमानी के सामुदायिक केंद्र में 2 लाख रुपए से बाथरुम बनाया जाएगा। गांव पाई में अलख दाता पीर से सुभाष के घर तक 4 लाख रुपए से आईपीबी रास्ते का निर्माण होगा। गांव हाबड़ी में सांच रोड स्थित ब्राह्मण चौपाल का शेष निर्माण कार्य 11.53 लाख रुपए से पूरा किया जाएगा। गांव जाम्बा में ब्रह्मानंद भवन के नजदीक 20 लाख रुपए से लोहे का लंगर हॉल बनाया जाएगा तथा गांव बुच्ची में 7 लाख रुपए से कान्याण चौपाल का शेष निर्माण कार्य पूरा होगा।

ढांड ब्लॉक के दस गांवों में 57.35 लाख रुपए से होंगे विकास कार्य

ढांड ब्लॉक के गांव सलीमपुर मदूद में 3.40 लाख रुपए से आंगनवाड़ी केंद्र का शेष निर्माण कार्य पूरा होगा। गांव पबनावा में कनवाल चौपाल में 7.50 लाख रुपए से लोहे की शेड एवं स्टील ग्रिल लगाई जाएगी। गांव बंदराना में 4.20 लाख रुपए से जनरल चौपाल, गांव खेड़ी मटरवा में 3 लाख रुपए से चमार समाज की चौपाल तथा गांव अहूं में 5 लाख रुपए से जोगी चौपाल का शेष निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।

इसी प्रकार गांव साकरा में करसा रोड से ओमप्रकाश के घर तक 5 लाख रुपए से आईपीबी गली बनाई जाएगी। गांव टीक में बलकार के घर से बल्ली के घर तक 5.75 लाख रुपए से र्इंटों का रास्ता बनाया जाएगा तथा मनोदी पट्टी चौपाल का शेष निर्माण कार्य 16 लाख रुपए से पूरा होगा। गांव फरल में 3.50 लाख रुपए से राणा पट्टी चौपाल और 4 लाख रुपए से पंजाबी चौपाल का शेष निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts