किसी को खुश करने के लिए ना करें त्यौहारों की तुलना: मदन राठौड़

किसी को खुश करने के लिए ना करें त्यौहारों की तुलना: मदन राठौड़

Published On

जयपुर, सच कहूँ न्यूज़। Jaipur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे सहित सोनिया गांधी की पुस्तक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खरगे जी की हिन्दुओं के त्यौहार पर दी गई प्रतिक्रिया उनकी उम्र होने का संकेत दे रही है। उनकी बढ़ती उम्र का ही असर कहा जाएगा कि कभी वो क्या बोल देते है तो कभी उनकी जुबान लडखड़ा जाती है। खरगे कभी देश के प्रधानमंत्री के पिता के लिए बोल जाते है, कभी दिवाली की तुलना ईद से करते है। हर त्यौहार का हर समाज में अलग महत्व, अलग प्रसंग होता है। अगर वे संबंधित प्रसंग पर ही बोलते तो शायद उचित होता लेकिन एक समाज विशेष को खुश करने के लिए कुछ भी बोल रहे है, यह उचित नहीं है। राठौड़ ने कहा कि खरगे शायद भूल गए कि उनके परिवार को किसने यातनाएं दी, उनकी माता, भाई, बहन को किसने जलाकर मार दिया। इसके बावजूद वे इस स्तर की बयानबाजी कर रहे है तो ये ही कहा जा सकता है कि उम्र का असर अब उनकी बातों में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। 

मदन राठौड़ ने सोनिया गांधी की पुस्तक में आपातकाल मामले में संजय गांधी को शामिल करने पर कहा कि जब तक संजय गांधी जिंदा थे तब तक इंदिरा हो, राजीव हो या फिर सोनिया हो, उनकी व्यवस्था से चलते थे। उनके मरणोपरांत उनकी आलोचना करना सही नहीं है। वे जीवित थे तब तो उनकी व्यवस्था के अनुसार चलना और मरणोपरांत उन्हें कठघरे में खड़ा करना सही नहीं है। आपातकाल इंदिरा गांधी परिवार का सामूहिक निर्णय था। आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय माना जाता है। इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की थी। प्रेस की आजादी छीन ली गई, युवाओं की जबरन नसबंदी कर दी गई थी, यहां तक की भारत माता की जय बोलने वालों को जेल में बंद कर दिया गया था, इसे कांग्रेस को स्वीकार करना चाहिए। ये सब सिर्फ एक व्यक्ति के माथे डालकर तत्कालीन प्रधानमंत्री कैसे बच सकती है! यदी वे ये कह रहे है कि वो परोक्ष रूप से सरकार चलाता था तो ये और भी शर्मनाक है। इंदिरा गांधी के नेतृत्व पर प्रश्न चिन्ह लगता है। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी, और रिमोट से ओर कोई चलाता था। तो ऐसे में सोनिया गांधी ये कैसे कह सकती है। इनके नाम की प्रतिष्ठा से वो खड़े है उनकी आलोचना करना सही बात नहीं है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts