शिक्षा और रोजगार
Congress Seva Dal News: कांग्रेस सेवादल ने शुरू किया 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का किया आह्वान
Congress Rajasthan: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Save the Vote, Save the Nation campaign कांग्रेस सेवादल की ओर से वीरवार को लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं हरियाणा शुगर फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन अजय शर्मा, सांसद कुलदीप इंदौरा, पूर्व राज्यमंत्री पवन गोदारा, रोहित जून और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण नेहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदेमातरम् से हुई।
सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने अतिथियों का सूत की माला और सेवादल की कैप पहनाकर स्वागत किया। अजय शर्मा ने कहा कि देश की चुनावी व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। यह संविधान के मूल ढांचे पर हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल हनुमानगढ़ में मजबूत और कर्मठ संगठन है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भी उद्देश्य सेवादल कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ राजनीति में आगे बढ़ाना है।
सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना होगा। कांग्रेस इस लड़ाई को बूथ स्तर तक लड़ेगी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। पूर्व राज्यमंत्री पवन गोदारा ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि जनता इसका जवाब देने के लिए तैयार है। सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने कहा कि कार्यकर्ता राहुल गांधी का संदेश घर-घर पहुंचाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे। उन्होंने निकाय, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों में सेवादल कार्यकर्ताओं को टिकट देकर अवसर देने के लिए पार्टी नेताओं का आभार जताया।
पूर्व जिला महासचिव कृष्ण नेहरा ने कहा कि सेवादल जमीनी स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों पंडित जसवीर शर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा, मलकीत सिंह और लोकराज शर्मा ने भगवान परशुराम का पटका पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।
वहीं कांग्रेस सेवादल के नवनिर्वाचित पार्षद लखविंद्र सिंह और चंदन मोंगा का साफा-माला पहनाकर सम्मान किया गया। पार्षद चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस प्रत्याशियों का भी अभिनंदन किया गया। इस मौके पर महेंद्र चतुर्वेदी, इशाक चायणान, लोकेंद्र सिंह भाटी, आमिर खान, विनित बंसल, जयपाल गिरी, राज प्रकाश रोहिल्ला, भगवाना राम लखूवाली, संजय होटला, जयदेव जोइया, मोहित शाक्य, अब्बास, अकरम खान, सुरेश दास, हीरालाल, सुभाष शर्मा, राकेश मंडल, सोनू धानका और रवि मेघवाल सहित अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Comments