शिक्षा और रोजगार
एक माह बाद भी ई-रिक्शा से चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं
यातायात शाखा के पास खड़े ई-रिक्शा से 3600 रुपए और चाबी हुई थी चोरी
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। टाउन में यातायात शाखा के नजदीक खड़े ई-रिक्शा से 3600 रुपए की नकदी और चाबी चोरी होने के मामले में करीब एक माह बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर चालक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। ई-रिक्शा चालक अंकुर सोनी ने जिला पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
अंकुर सोनी ने बताया कि करीब एक माह पहले 3 अक्टूबर को शाम 5.15 बजे वह सवारी छोड़ने के लिए टाउन में यातायात शाखा के पास आया था। सवारी छोड़ने के बाद वह यातायात शाखा के साथ वाली गली में करीब दो मिनट के लिए ई-रिक्शा से नीचे उतरा। इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति ई-रिक्शा से 3600 रुपए और चाबी निकालकर ले गया। वापस लौटने पर उसे चोरी का पता चला। चालक ने मांग की है कि यातायात शाखा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचकर आरोपी का पता लगाया जाए तथा मामले में उचित कार्रवाई की जाए।
Comments